पंचकूला: नशा बेचने वालों के बारे में जानकारी मिलने पर टोलफ्री नंबर 7087081100 पर तुरंत शिकायत दे,ताकि सख्त कार्रवाही की जा सके
उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने के साथ साथ लोगों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। इसके लिए स्कूल, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए ताकि देश की भावी पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।