उदयपुर जिले के इंटाली से रुण्डेड़ा तक मुख्य सड़क मार्ग की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दो तहसीलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खस्ताहाल हो गई है की सड़क पर गुजरते समय वाहन रेंगते हुए चलते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बाइक सवार घायल हो गए है।