उतरौला: कोतवाली उतरौला में भैरमपुर बड़हरा निवासी महिला ने तहरीर देकर दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया
थाना प्रभारी उतरौला द्वारा दोपहर बाद 3:00 बजे बताया गया कि भैरमपुर बड़हरा निवासी महिला ने मछली मारने की विवाद में केस दर्ज कराया है जिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महिला ने बताया कि वह तालाब में मछली पाल रखी है साकिनान निवासी विपक्षीगढ़ उसकी मछली मार कर बेच रहे हैं मना करने पर उसे लात घुसो से मारा और जान से मारने की धमकी भी दी है मेरे लड़की को भी मारा है।