रामपुर: गुरुवार को अली नगर बाईपास पर केंटर की टक्कर से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Aug 21, 2025 गुरुवार सुबह 11 बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब सात बजे अली नगर बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शहजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मगर मउ के रहने वाले 35 वर्षीय कुँवर सैन की मौके पर ही मौत हो गई। कुँवर सैन आज सुबह अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे। तभी अली नगर बाईपास पर पीछे से आए एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।