धनघटा: नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में मानसिंह बाग में होने वाले द्वाबा महोत्सव की तैयारी जोरों पर
धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में स्थित मानसिंह बाग में होने वाले 15,16,17 को होने वाले द्वाबा महोत्सव की तैयारीया तेज हो गई है। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को साफ सफाई की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त को लेकर मंगलवार सुबह 9:00 बजे से ही लगा दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर का दौरा होगा।