खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत बेलवासी गांव में अंबेडकर जयंती की तैयारी बैठक के दौरान बुधवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है।