बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई है। दुर्घटना में घायल हुई महिला को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान रेखा देवी के रूप में की गई है। मामला सोमवार की रात्रि 8:25 के करीब की है।