डीडवाना: चमत्कारी कछुए के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का जिला पुलिस ने भंडाफोड़ किया, पांच आरोपियों को गिरफ्तार
जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्र में आतंक और ठगी का पर्याय बने एक शातिर गिरोह का पर्दा पास करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक प्रतिबंधित प्रजाति का स्टार कछुआ एवं अवैध हथियार और बड़ी संख्या में वाहन बरामद किए हैं। 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने एक साथ दबिश दी।