गुमला: बच्चा चोरी के शक में पकड़ी गई महिला, गांव में हड़कंप; पूछताछ में पता चला मजदूरी लेने आई थी
Gumla, Gumla | Mar 8, 2026 फसिया गांव में रविवार की सुबह करीब 10 बजे बच्चा चोरी की अफवाह ने अचानक माहौल को गरमा दिया। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि पूछताछ के दौरान महिला आसपास के इलाके के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी, जिससे लोगों का शक और बढ़ गया।मामले की सूचना फसिया पंचायत के मुखिया नरेश उरांव को दी गई।