हज़ारीबाग: बाजार थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक गिरफ्तार
बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में चल रहे एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार - किया है। आरोपी की पहचान चतरा इटखोरी के तेरार चक निवासी पीयूष कुमार यादव पिता सुरेश यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 145824 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।