हज़ारीबाग: हजारीबाग शहर के जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज
हजारीबाग शहर के जामा मस्जिद में ईद की नमाज दो जमात में हुई। पहली जमात सुबह 8 बजे तो वहीं दूसरी जमात 9:30 बजे हुई। इसके साथ ही हजारीबाग के विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। बता दें कि ईद की नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने पूरे हिन्दुस्तान के लिए दुआएं मांगी व अपने शहर हजारीबाग में ऐसे ही अमन चैन कायम रहे उसके लिए भी दुआएं की ।