कोल: दुबे का पड़ाव में B.Com के छात्र को दोस्त से पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट
Koil, Aligarh | Jul 17, 2025 दरअसल पूरी घटना दुबे के पड़ाव की है जहां बी-कॉम सेकेंड ईयर के छात्र को अपने उधार दिए गए 3 हज़ार रुपए अपने दोस्त से मांगना भारी पड़ गया।दोस्त ने पैसे देने से इंकार करते हुए अन्य और लोगो को बुला लिया और फिर छात्र युवक के साथ जमकर लोहे के कड़े से मारपीट की गई।आरोप लगाते हुए घायल छात्र ने पुलिस का सहारा लेते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई।