कोल: गोंड़ा मोड़ पर नगर निगम की लापरवाही से खुले गहरे नाले में छात्र गिरने का मामला, नगर आयुक्त ने कार्रवाई के दिए आदेश
Koil, Aligarh | Jul 17, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के खैर रोड गोंडा मोड की है जहां गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे नगर निगम की लापरवाही के चलते खुले गहरे नाले में एक छात्र गिर गया था। साइकिल सवार छात्र को खुले गहरे नाले में गिरता देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर उसको बचाया। इधर घटना का संज्ञान लेने के बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संज्ञान लिया।