ओबरा के विभिन्न नदी,तालाबों एवं पोखरों में सोमवार की शाम 5 बजकर 17 मिनट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देकर छत्तीनमैयाबकी आराधना की। इस दौरान घाटों पर मौजूद पूजा समिति के सदस्यों ने व्रतियों को कोई कष्ट न हो इसका पूरा ख्याल रखा। अर्घ्य के दौरान घाटों का पूरा वातावरण आध्यात्मिक माहौल में राम गया और चारो तरफ छठी मई के गीत गूंजते रहे।