बेलदौर: डुमरी गांव में पानी बहाने को लेकर दो गोतनी के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल
बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार को पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों से एक-एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान गोतनी सुमन देवी और मंजू देवी के रूप में की गई है। दोनों को इलाज के लिए बेलदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।