कबीरधाम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में शुक्रवार की दोपहर 02 बजे के करीब 658 किलोग्राम गांजा और 360 अल्प्राजोलम टैबलेट, जिनकी कीमत ₹1.23 करोड़ से अधिक है, का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थानों में जप्त मादक पदार्थों के निस्तारण के तहत की गई।