औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीरवां परिसर का बुधवार को शाम जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय में हाल ही में बने भवन, उपलब्ध कक्षाओं, खेल मैदान तथा अन्य आधारभूत सुविधा