बरहेट: गोपलाडीह और कदमा गांव के बीच बाइक दुर्घटना, बाइक सवार दो घायल, सीएचसी बरहेट में प्राथमिक उपचार
मंगलवार के देर सायं थाना क्षेत्र के गोपालाडीह और कदमा गांव के बीच बाइक दुर्घटना में हड़वाड़ीह गांव निवासी 20 वर्षीय सनी हांसदा और 16 वर्षीय अविनाश मरांडी बाइक से गिरकर घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था जिसे झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया जहां घायलों का इलाज किया गया।