चकरनगर: तहसील सभागार में एसएसपी व एडीएम ने 17 फरियादियों की शिकायतें सुनीं, 3 का मौके पर निस्तारण किया
जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में एसएसपी संजय कुमार वर्मा व अपर डीएम अविनय रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न किया गया।इस दौरान मात्र 17 फरियादियों ने पटल पर शिकायतें दर्ज कराई जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को 2 बजे तक तहसील सभागार में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व एडीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया