चकरनगर: सिद्धनाथ दंगल में नवाब अली पंजाब ने बल्लू ग्वालियर को हराकर ₹1 लाख की झंडा कुश्ती जीती
सहसों गांव के समीप बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय दंगल के दूसरे दिन शुक्रवार को शुभारंभ साध्वी डॉ अनीता मिश्रा व शास्त्री पिंकी यादव के साथ राज बहादुर सिंह राजावत के द्वारा कुस्ती का हाथ मिलाकर शुभारंभ किया गया। दंगल में महिलाओं सहित एक सैकड़ा पहलवानों ने जोड़ आंजवाए। दंगल का समापन पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया के द्वारा शाम करीब साढ़े 6 बजे किया गया