उनियारा उपखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की मारामारी के चलते किसान परेशान हैं। गुरुवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार बनेठा में किसानों को पुलिस जाब्ता की मौजूदगी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने यूरिया खाद के टोकन वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ी।