गाज़ीपुर: BJP MLC विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, CM ने दिया भरोसा
गाजीपुर के नोनहरा कांड में मृतक सियाराम उपाध्याय के परिजनों ने सोमवार की दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया और कहा कि सियाराम उपाध्याय जैसे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें न्याय मिलेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में SIT जांच के आदेश दे दिए हैं।