दरभंगा से पटना जाने के दौरान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का कार्यकर्ताओं ने गोरौल चौक पर गुरुवार को 11 बजे दिन में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ उनके समर्थन में नारे लगाया। स्वागत करने वालों में अभिषेक राज, अजित पांडेय, संजीव चौरसिया, प्रतिभा देवी, मंतोष कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।