दाउदनगर: कृषि विभाग ने दाउदनगर के तरार और मनार पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया, किसानों को दी गई जानकारी
कृषि विभाग द्वारा दाउदनगर के तरार पंचायत में पंचायत भवन के पास और मनार पंचायत के नवरतन चक में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन मंगलवार को 11:30 बजे से किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं और मौसमी खेती से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। फसल संरक्षण, रोग नियंत्रण ,उर्वरक संतुलन तथा बदलते मौसम के अनुरूप खेती की वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी गई।