रामपुर: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं रामपुर, रज़ा लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रमों में हुईं शामिल
Rampur, Rampur | Oct 15, 2024 मंगलवार की सुबह 9:50 पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हेलीकॉप्टर से रामपुर की पुलिस लाइन पहुँची। जहाँ पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक आकाश सक्सेना, विधायक राजबाला, ज़िला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने स्वागत किया। उसके बाद राज्यपाल रज़ा लायब्रेरी पहुँची जहाँ पर विशेष प्रदर्शनी का उदघाटन किया।