हातोद पुलिस ने जुआ खेलते 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनसे ताश पत्ती व नगदी राशि बरामद की है हातोद पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे सूचना मिली थी फुलकारदिया रोड आम के बगीचे में जुआ खेला जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को हार जीत का जुआखेलते गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगदी राशि व ताश पत्ते बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है