जौनपुर: जौनपुर में पेट-2025 परीक्षा का दूसरा दिन, प्रशासन सक्रिय
एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा तथा प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार द्वारा जनपद में आयोजित पेट-2025 परीक्षा के दूसरे दिन रविवार की सुबह करीब 11 बजे सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।