धौरहरा: बेहनन पुरवा गांव में 7 वर्षीय बच्ची के साथ जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, युवक घायल
लखीमपुर खीरी जिले के बेहनन पुरवा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बेहनन पुरवा निवासी जैकी पुत्र जमाल अपनी 7 वर्षीय बच्ची के साथ बाइक सवार होकर किसी काम से जा रहा था।महादेव क्रेशर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें7वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई।