सिराथू: बिजली विभाग के लोगों के मनमाने रवैये से परेशान व्यक्ति ने ख़्वाजकीमई में की आत्मदाह की कोशिश
ख़्वाजकीमई गांव के अरुण कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया की शुक्रवार दोपहर सैनी उपखंड अधिकारी गांव के दो बिजली कर्मियों के साथ जबरन विद्युत लाइन खींचने का प्रयास करने लगे। जिसका विरोध करने पर बिजली विभाग के कर्मचारी अभद्रता कर झगड़े पर अमादा हो गए। अरुण ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के रवैये से परेशान होकर उसके भाई ने आत्मदाह करने की कोशिश की।