झालरापाटन: स्वतंत्रता दिवस पर झालरापाटन में निकली तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यालय से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से वापस पहुंची
झालरापाटन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे भाजपा कार्यालय से शुरू हुई। इसमें बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा चोपड़िया बाजार से होते हुए सूर्य मंदिर पहुंची। फिर पुरानी सब्जी मंडी और सेठों के चौराहे से होकर भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई।