झालरापाटन: झालरापाटन में स्वतंत्रता दिवस समारोह, हाई स्कूल में हुआ मुख्य कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष वर्षा चांदवाड ने फहराया तिरंगा
झालरापाटन में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास पूर्वक मनाया गया। नगरपालिका के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड ने शुक्रवार सुबह 9 बजे स्कूल के खेल मैदान पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्रों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।