बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलगांव में ट्रक का टायर निकलकर लगने की वजह से घर के बाहर बैठे एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। और वही बंधी एक मवेशी पड़िया की भी मौत हो गई है। वहीं मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक अधेड़ व्यक्ति बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलगांव का निवासी था।