बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में फोरलेन पर युवक को मारी गोली, लाठी-डंडों से भी की बेरहमी से पिटाई
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के सामने फोरलेन पर संध्या करीब 6 बजे बाइक सवार एक युवक को पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया और बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद सभी बदमाश युवक को मृत अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने जख्मी युवक