कानपुर: गुजैनी थाना शातिर चोर को नहीं संभाल पाया, होमगार्ड को धक्का देकर हुआ फरार, महिला कांस्टेबल निलंबित
गुजैनी थाने से गुरुवार को चोर होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी पीछे-पीछे भागे, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। मामले का पता चलते ही डीसीपी ने रात 8 बजे महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही महिला कॉन्स्टेबल,होमगार्ड और आरोपी के खिलाफ Fir दर्ज की गई है। 14दिसंबर को आरोपी ने ज्वेलरी के दुकान में चोरी की थी। फरार कल्लू समेत 3 आरोपी पकड़े गए थे