पूरनपुर: नगर के एक महाविद्यालय की MA की छात्रा प्रैक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकली, प्रेमी के साथ हुई फरार; मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा नगर के एक महाविद्यालय में एमए फाइनल की छात्रा है। 7 मई सुबह छात्रा के पिता के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपी ने गृह विज्ञान का प्रैक्टिकल होने की जानकारी देकर अगले दिन महाविद्यालय आने की बात कही। महाविद्यालय जाने के लिए निकली छात्रा प्रेमी के संग फरार मुकदमा दर्ज।