शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के अंतर्गत आने वाले जगतपुर क्षेत्र में शुक्रवार शाम 7 बजे लंबा जाम लग गया।जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति कई घंटों तक बनी रही।स्थानीय लोगों के अनुसार, संकरी सड़क और बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण स्थिति बिगड़ गई।