नागौर: RLP नेता को हिरासत में लेने के मामले ने पकड़ा तूल, नागौर सांसद बेनीवाल ने डीजीपी से की बातचीत
Nagaur, Nagaur | Aug 12, 2025 आरएलपी नेता थानसिंह डोली को पुलिस हिरासत में लेने के मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीजीपी से फोन पर बात की है। सांसद बेनीवाल ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी,जिसमें उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए हुए कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के संबंध में बात की गई है,जोजरी नदी मामले में धरने पर पुलिस ने यह कार्यवाही की थीष