धरहरवा गांव में काली पूजा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़े और जय माता दी के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूजा स्थल पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापित किया गया।