सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे उप विकास आयुक्त के साथ सोनपुर मेला 2025 के अवसर पर डाकबंगला मैदान, सोनपुर में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर किया। रोमांचक प्रतिस्पर्धा के बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।