कोल: दिसावटी में हिस्सा बंटवारे के विवाद में आग में झुलसी महिला की JN मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत
Koil, Aligarh | Feb 3, 2024 थाना जीबी नगर के गांव दिसावटी में हिस्सा बंटवारे को लेकर एक घर में आपसी विवाद हो गया जिसमे एक महिला आग में झुलस गई। घायल महिला को इलाज के लिए जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार रात्रि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।