शाहजहांपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामाविलयों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।