धौलपुर: धौलपुर शहर में लगातार कोहरे का कहर
धौलपुर। धौलपुर शहर में पिछले तीन दिनों से पड़ रही हाड कपकपाती ठंड और कोहरे ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गलन भरी सर्दी और कोहरे की वजह से लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, जब तक कि कोई आवश्यक कार्य न हो। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं साथ ही अलाव जलाते देखे जा सकते हैं। वहीं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह