जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन चारों विकासखंडों में सफलतापूर्वक किया गया। यह परीक्षा 16 एवं 17 जनवरी को दो दिवस आयोजित हुई। अशोकनगर में उत्कृष्ट विद्यालय पठार, चंदेरी में कन्या विद्यालय, मुंगावली में उत्कृष्ट विद्यालय मुंगावली तथा ईसागढ़ में उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। कुल 2115 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1925 विद्यार्थी शामिल हुए।