सासाराम: अगरेर में जहरीला पदार्थ खाने से पिता-पुत्र की मौत, पतोहू को किया गया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Sep 18, 2025 अगरेर में जहरीला पदार्थ खाने से पिता-पुत्र की मौत, पतोहू गिरफ्तार अगरेर थाना क्षेत्र के अगरेर में जहरीला पदार्थ खाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्सर जिले के धनसोई थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासी बेचन चौधरी (48) और उनके पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। घटना में बेचन का छोटा पुत्र विकास कुमार भी प्रभावित हुआ।