तारानगर-साहवा सडक़ मार्ग पर कार और बाइक की हुई भिड़ंत बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मंगलवार को तारानगर थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। घटना में बाइक सवार मृतक ओमप्रकाश मेघवाल निवासी कैलाश के अलावा बाइक सवार सुलतान व जीताराम मेघवाल दो जनें घायल हो गए थे।जिनको तारानगर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।