देहरादून: सैंकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया, पुलिस ने रिस्पना पुल पर प्रदर्शनकारियों को रोका
देहरादून में सैंकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का कूच किया। प्रदर्शनकरियो ने सरकार से वेतन बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग की मदद से रिस्पना पुल पर ही रोक लिया। जिससे नाराज होकर आशा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।