बेगूसराय: राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने बेगूसराय की टीम मुजफ्फरपुर रवाना, जिला खेल पदाधिकारी ने दी जानकारी
राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय की टीम मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई है. इस बात की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने दी. उन्होंने बताया कि तैराकी युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है. उन्होंने कहा कि बेगूसराय के युवा लगातार विभिन्न विद्या के खेल में उत्कृष प्रदर्शन कर रहे हैं.