अलवर: मालवीय नगर में स्थित झुग्गी झोपड़ी में घुसा चोर, महिला का नाक का नग और सोने का ताबीज ले गया, मामला दर्ज
Alwar, Alwar | May 24, 2025 अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के मालवीय नगर स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली माया देवी ने अपने साथ चोरी और हमले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। माया देवी ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि बीती रात एक अज्ञात चोर उनकी झोपड़ी में घुस आया और उसके नाक का नग व गले से सोने का ताबीज चुरा लिया। माया देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस चोर की तलाश कर रही