बिहार: बिहार शरीफ मंडल कारा में एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jun 9, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के बिहराशरीफ मंडलकारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की रविवार को मौत हो गई। मृतक स्व देव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा है। मंडल कारा के पुलिस कर्मियों ने बताया जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा अचानक मंडल कारा में बेहोश होकर गिर गया जिसके बाद एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बादमृत घोषित कर दिया।