हुज़ूर: भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन में लगी आग
Huzur, Bhopal | Aug 30, 2024 भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन में आग लग गई। कैंटीन में रखे एक गैस सिलेंडर में आग लगने से कर्मचारी घबरा गए। रसोई में मौजूद कर्मचारियों ने सिलेंडर पर पानी डालकर बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब आग बुझती नहीं दिखी तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, आग से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।